फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हथियारों से लैस बदमाशों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला, चीख-पुकार सुन जुटे लोग; फिर...

Mon, 08 Jul 2024 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवाए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के कुछ दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया थानाक्षेत्र के शेरवां गांव निवासी शत्रुघ्न वर्मा ने आरोप लगाया है कि दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


शत्रुघ्न वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अतरौलिया थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत है और नंदना बाजार में फौजी डिजिटल लाइब्रेरी की देखभाल कर रहा है। बीती शाम लगभग पांच बजे वह फौजी डिजिटल लाइब्रेरी पर मौजूद थे।

विज्ञापन


इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर छह की संख्या में अज्ञात बदमाश आए। कट्टा, लाठी और डंडा से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। चिल्लाने लगा तभी आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बीच बचाव किया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग गए। 
विज्ञापन




पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सामने आने पर एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें