फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बारिश में ध्वस्त हुआ धर्मू नाले से होकर गुजरने वाला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर से सटे धर्मू नाला पर बनी पुलिया तीन सालों से क्षतिग्रस्त है। अब इससे जुड़ा आधा रास्ता भी शनिवार रात हुई तेज बारिश में ध्वस्त हो गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। जबकि पुलिया के निर्माण के लिए 18 लाख रुपये का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन, नाले पर पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर से सटे धर्मू नाले से होकर आहो पट्टी, बद्दोपुर, मोजरापुर, अइनियां सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। शहर से गांव जाने के लिए यह रास्ता छोटा होने के कारण देर रात तक चालू रहता है। लेकिन, इस रास्ते की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। धर्मू नाले पर बनी पुलिया का आधा हिस्सा तीन साल पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था। जो हिस्सा बचा था उसी से लोग आवागमन करते हैं। लोगों की मानें तो नाले पर पुल बनाने के लिए महीनों पहले 18 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है लेकिन अब तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ। वहीं शनिवार रात हुई बारिश में इससे जुड़े रास्ते का आधा हिस्सा भी धराशाई हो गया। इसके बाद लोगों ने बांस बल्ली लगा कर रास्ता रोक दिया। आवागमन बाधित होने पर रविवार काफी संख्या में लोग जमा हो गए। अविनाश यादव, फखरे आलम और धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अगर जल्द से जल्द पुल और रास्ते का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो हम लोग डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें