फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ जिले में एक लाख रुपये घूस लेते हुए एक लेखपाल पकड़ा गया। एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा है। लेखपाल चकबंदी के दौरान चक सही करने के नाम पर घूस मांगा था। 
विज्ञापन
एक लाख घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। चकबंदी के दौरान चक सही करने के नाम पर एक व्यक्ति से लेखपाल घूस ले रहा था। पकड़ा गया आरोपी लेखपाल अरविंद कुमार यादव अयोध्या जनपद का रहने वाला है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी के रहने वाले अब्दुल्ला इम्तियाज को अपने गांव में चल रही चकबंदी में चक सही कराना था। इसके के लिए उसने चकबंदी लेखपाल अरविंद कुमार यादव से संपर्क किया तो उसने चक सही करने के लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की। इस पर अब्दुल्ला ने इसकी शिकायत पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन टीम से कर दी। 

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन यूनिट ने प्लान तैयार किया। शुक्रवार की देर रात अब्दुल्ला प्लान के अनुसार केमिकल लगे एक लाख रुपये लेकर लेखपाल के पास पहुंचा। जैसे ही लेखपाल ने अब्दुल्ला से पैसे पकड़े एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


आरोपी चकबंदी लेखपाल का कार्यक्षेत्र मंगरावां रायपुर है। टीम में इंस्पेक्टर बृजेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया शामिल रहे। पकड़े गए लेखपाल को लेकर एंटी करप्शन टीम कोतवाली पहुंची और जरूरी कार्रवाई को पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें