फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। मार्टीननगंज तहसील क्षेत्र के लसड़ाखुर्द में संचालित साधन सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। धान की खरीदारी न के किए जाने व खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया। किसानों ने दोषी केंद्र प्रभारी खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन केंद्र संचालित है लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर सही समय पर धान की खरीदारी नहीं हो रही है। इससे किसान आए दिन इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सहित सक्षम अधिकारियों से कर चुके हैं। लसड़ाखुर्द में संचालित साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र संचालक द्वारा विगत एक हफ्ते से धान की खरीदारी को लेकर हीलाहवाली करने व समय से खरीदारी नहीं करने व खरीद में कटौती करने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को हंगामा किया। किसानों के साथ उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने शिकायत सुनने के बाद दोषी क्रय केंद्र प्रभारी खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान अमित कुमार राय, काजू सिंह, डब्बू सिंह, ज्योति सिंह आदि उपस्थित थे।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर और किसानों में समय को लेकर हुई तकरार : बिंद्राबाजार। सोमवार को धान क्रय केंद्र रानीपुर रजमो में धान तौल को लेकर धान विक्रेताओं एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर में असंतोष हो गया। जिसकी सूचना मार्केटिंग इंस्पेक्टर रविकांत ने एसडीएम निजामाबाद को दिया। तत्काल मौके पर पहुंचे एसडीएम राजीव रतन सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी तथा क्रय हो रहे धान को देखा। मार्केटिंग इंस्पेक्टर रविकांत ने बताया कि टोकन जिस दिन का है उसी दिन ही धान क्रय किया जाएगा। वह भी ऑनलाइन होना आवश्यक है। एसडीएम ने कहा कि जिन किसानों ने धान बिक्री का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है वह ऑनलाइन करा लें और नंबर आने पर धान की तौल कराएं।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने तौल पर लगाई रोक : लाटघाट। हरैया क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसएमआई ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसानों को समझाबुझा कर तौल शुरू कराई।
किसानों का कहना था कि हम एक सप्ताह से ट्रालियों पर धान लादे खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही । सोमवार को जैसे ही एसएमआई ने आकर तौल कराने की कोशिश की, किसानों ने रोक लगा दी। किसानों का कहना था कि पहले उन किसानों से खरीद की जाए जो एक सप्ताह से धान लेकर यहां रुके हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि एसएमआई बाद में आए किसानों का धान की तौल करा रहे। किसानों के हंगामे को देखते हुए एसएमआई ने पुलिस को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर तौल शुरू कराई। इस मौके पर किसान रत्नेश राय, धीरेंद्र बहादुर, अवधेश राय, पिंटू मौर्य, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें