फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को दिया गया रेड नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सरायमीर थाना पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति केे लोगों को चिह्नित करते हुए रेड नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आपराधिक प्रवृत्ति के कुल 220 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें रेड नोटिस जारी कर दी गई है। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में कुल 675 शस्त्र धारक है। जिसमें 11 के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके है तो वहीं 48 शस्त्र लाइसेंसी बाहर है। अब तक 460 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अशांति फैलाने वालों को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें