फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह हत्याकांड के अभियुक्त का मुर्गी फार्म ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात चुनावी रंजिश में की गई अजीत सिंह की हत्या में नामजद अभियुक्त के मुर्गी फार्म को पुलिस और प्रशासन ने ढहवा दिया। वहीं नामजद किए गए चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश में जुटी हुई है। घटना के 48 घंटे बाद भी कोई नामजद अभियुक्त पुलिस के हत्थे में नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

मेंहनगर के सिंहपुर चौकी अंतर्गत रामपुर गांव निवासी अजीत सिंह पुत्र रामचेत सिंह की शुक्रवार की रात लाठी-डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे मृतक के भाई राजेश ने चुनावी रंजिश व पोखरी का विवाद बताया था। उसने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थी। इसमें राहुल, डॉ. अजीत, अंकित और शैलेश शामिल है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं रविवार को तहसीलदार मेंहनगर, इंस्पेक्टर मेंहनगर भारी संख्या में फोर्स के साथ डॉ. अजीत सिंह के गांव में पहुंची। हत्यारोपी डॉ. अजीत के मुर्गी फार्म की जांच कराई गई तो वह भीटे के जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर स्थापित पाई गई। इस पर तहसीलदार मेंहनगर सर्वेश कुमार सिंह गौर के निर्देश पर मुर्गी फार्म को ढहवा दिया गया।
--
आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एक आरोपी डॉ. अजीत गांव में भीटे की जमीन पर कब्जा कर मुर्गी फार्म बनवाया था। जिसे रविवार को ढहवा दिया गया। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें