फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के फराशटोला मुहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार की शाम दो पक्षों में पत्थर बाजी होने लगी। इस घटना में एक पक्ष से एक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलतेे ही मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आई और मौके पर पीएसी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के फराश टोला मुहल्ले में अमजद का मकान है। जिसमें मुन्ना सेठ लगभग 10 वर्षों से किराएदार हैं। अमजद काफी दिनों से अपने मकान को खाली कराना चाहता था। उसके द्वारा इस संबंध में मुन्ना सेठ से कई बार वार्ता की गई लेकिन उन्होंने मकान खाली नहीं किया। रविवार को अमजद अपनी बहन के साथ मकान पर पहुंचा और गेट को तोड़ने लगा। तभी मुन्ना सेठ पक्ष के लोगों ने उसे रोकना शुरू किया और बात बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। इस घटना में अमजद 35 पुत्र मुख्तार सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ में पीएसी के जवान भी थे। नगर कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर नगर कोतवाली लाई। जहां समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। एहतियात के तौर पर फराश टोला मुहल्ले में पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें