इस बीच ससुराल वालों ने दुकान करने के लिए पति इरफान को पांच लाख रुपये देने को कहा। उसने पैसा देने से इंकार किया तो पति ने उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। इसके बाद मारपीट कर उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। इतना ही नहीं पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इसकी शिकायत पवई थाने पर करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।