किराया मांगने पर मकान मालिक को धमकी देने वाले दरोगा को एसपी ने जांच में दोषी पाया और रविवार को निलंबित किया। मकान मालिक ने इस बात की शिकायत एसपी से व्हाट्सएप पर मैसेज कर किया था। जांच में आरोप पुष्ट होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की। मामला आजमगढ़ जिले का है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पवई थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बेचू लाल बाजार निवासी अर्जुन अग्रहरी पुत्र बच्चे लाल के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। अर्जुन ने एसपी को व्हाट्सएप कर आरोप लगाया कि किराएदार दरोगा से जब उसने किराया मांगा तो वो उसे गालियां देते हैं, साथ ही मारने की धमकी देते हैं।
ऑडियो क्लिप से खुला दरोगा का राज
उसने सबूत के तौर पर एसपी को दो ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराया था। अर्जुन की शिकायत की एसपी ने जांच कराई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसपी ने एसआई बेचू लाल को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अर्जुन की शिकायत के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया है।
पढ़ेंः मिर्जापुर में बोरवेल से पानी के साथ निकल रही गैस, माचिस की तीली जलाने पर पकड़ रही आग