फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने के बाद फिर घटने लगा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या
विज्ञापन

बढ़ने के बाद फिर घटने लगा घाघरा का जलस्तर
परसिया गांव के सामने हो रहा नदी का कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर रविवार को घटने लगा। साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। नदी परसिया गांव के सामने कटान कर रही है। जिससे तटवर्ती गांवों में डर व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर शनिवार की शाम 69.85 मीटर था जो 16 सेमी घटकर रविवार को 69.69 पर आ गया। वहीं बदरहुंआ नाले पर शनिवार को नदी का जलस्तर 71.27 मीटर था जो रविवार को तीन सेमी घटकर 71.24 मीटर हो गया। अब किसानों पर भूमिहीन होने का खतरा मंडरा रहा है। किसान इसे लेकर काफी चिंतित हैं। छह दिनों से लगातार जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी। रविवार को घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन बढ़ने के बाद फिर घटना शुरू हो गया। घाघरा नदी का कटान अब परसिया गांव के सामने हो रही है। जिससे दर्जनों किसान अब भूमिहीन होने के कगार पर हैं। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र गांगेपुर, परसिया, झगरहवा, बासु का पुरा, साधु का पुरा व देवारा खास राजा के बगहवा गांव में कटान कर रही है। हालांकि वर्तमान समय में कटान की रफ्तार धीमी है। घाघरा नदी एक दिन बढ़ने के बाद फिर घटना शुरू हो गई है। अभी भी कई संपर्क मार्ग पर नाव ही सहारा है। बेलहिया ढ़ाला पर बना पुल विगत अगस्त 2019 में घाघरा नदी के तेज बहाव में बह गया था। पुल के बह जाने से 10000 की आबादी के लोगों को आवागमन के लिए नाव ही सहारा है। अजगरा मगर्वी, माधो का पुरा, अचल नगर सहित एक दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए एक मात्र ही पुल सहारा था। इन गांव के स्कूल जाने वाले बच्चों को, बाजार जाने वाले ग्रामीणों को, मुख्यालय तारीख देखने कचहरी जाने में,शादी विवाह में, पूजा-पाठ में, गन्ने की खेती आदि समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें