घाघरा के पानी से घिरा बगहवा द्वारा खास राजा बस्ती, नाव के अभाव में कमर भर पानी से गुजर रहे ग्रामीण?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में अब कमी होने लगी है। सोमवार को घाघरा नदी के जलस्तर में डिघिया गेज पर दो सेमी और बदरहुंआ गेज पर चार सेमी का घटाव दर्ज किया गया। जलस्तर घटने के बाद भी चक्की हाजीपुर और सेमरी गांव की दो बस्तियां पानी से घिरी हुई हैं।
रविवार की शाम डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 71.01 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को दो सेमी घटकर 70.99 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर रविवार को नदी का जलस्तर 71.63 मीटर दर्ज किया गया जो सोमवार को चार सेमी घटकर 70.99 मीटर पर आ गया। जलस्तर घटने के बाद भी चक्की हाजीपुर और सेमरी गांव की दोनों बस्तियां घाघरा के पानी से घिरी हुई हैं। मामूली घटाव होने से थोड़ी सी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन घाघरा नदी की कटान तेज हो गई है और संपर्क मार्गों पर अभी भी पानी जमा हुआ है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके कारण कई गांवों के लोग निजी नाव से आवागमन करने को विवश हैं। तहसील क्षेत्र के 25 बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। घाघरा नदी का जलस्तर घटा है लेकिन जलस्तर और बढ़ा तो लोगों के घरों में पानी भर जाएगा। देवारा खास राजा के छोटी-छोटी 15 बस्तियां, सोनौरा की दो बस्ती और औघड़गंज की दो बस्तियां तथा सेमरी की दो बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। लोग कमर भर पानी से होकर आ जा रहे हैं या तो अपने निजी नाव से आवागमन कर रहे हैं। चक्की हाजीपुर, सोनौरा के लोग निजी नाव से अपने आवश्यक सामानों की खरीद के लिए गांव से बाहर जा रहे हैं। दवा के लिए या किसी भी सामान की जरूरत थी सामान के लिए उन्हें अपने निजी नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है।