अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
रात में नरसिंह यादव जैसे ही घर पहुंचे पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। जानकारी के बाद नरसिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक छठ पर्व के दिन चिरैयाकोट बाजार से चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर भी उन्होंने चिरैयाकोट थाने में दर्ज कराई है।
लखनऊ में अजीत हत्याकांड में बरामद एक बाइक जहानागंज थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति की चिन्हित हुई थी। लखनऊ की सूचना पर संबंधित के घर छापेमारी किया गया था, बाइक मालिक से पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी हुई है, जिसकी एफआईआर भी चिरैयाकोट थाने में दर्ज है। एहतियात के तौर पर बाइक मालिक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है ।
संदीप यादव, इंस्पेक्टर, जहानागंज।