फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अजीत पर दर्ज मुकदमों की लंबी है फेहरिस्त, इस पार्टी से सक्रिय हुआ था राजनीति में  

Fri, 08 Jan 2021 09:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
अजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे की राजधानी लखनऊ में गैंगवॉर में मारा गया अजीत सिंह मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आजमगढ़ में हत्या के दो मामलों के अलावा अधिकतर छोटे आपराधिक मामले हैं। वर्ष 2005 से राजनीति में सक्रिय होने के दौरान अजीत ने बसपा का दामन थामा था।  

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले ने बताया कि मऊ में भले ही अजीत के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं लेकिन कोई जघन्य मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में दर्ज हत्या के दो मामलों में अजीत सिंह के साथ कुंटू सिंह नामजद है। इससे स्पष्ट है कि कुंटू और अजीत के बीच गहरे रिश्ते थे।

उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर अपराधियों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के चलते अजीत पर दर्ज मामलों को देख दस दिन पूर्व अजीत को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने जिला बदर किया था। फिलहाल गैंगवॉर के बाद से अजीत के बारे में और जानकारी के लिए पुलिस को सक्रिय किया गया है। अभी तक पता चला कि अजीत देवसीपुर गांव स्थित अपने घर पर कम ही रहता था।  

विज्ञापन

अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दर्ज मामले


अपराध संख्या 431/03 धारा 147, 148, 149, 504, 506, 307 भादंवि
अपराध संख्या 211/2004 - 25 आर्म्स एक्ट,
अपराध संख्या 915/ 2005- 110 सीआरपीसी
अपराध संख्या 348/2008- 110 सीआरपीसी
अपराध संख्या 333/ 09-  110 सीआरपीसी
अपराध संख्या-381/ 09-  गुंडा एक्ट
अपराध संख्या- 1579/10-  342, 387, 506 भादवि
अपराध संख्या- 312/2008- 467, 468, 468, 471 भादवि, 3/ 7 ईसी एक्ट
अपराध संख्या- 777/ 2011- गुंडा एक्ट
अपराध संख्या- 281/2017- 110 सीआरपीसी
अपराध संख्या- 27/ 19- गुंडा एक्ट
अपराध संख्या- 128/ 19- 110 सीआरपीसी
अपराध संख्या- 1055/ 2014- 147, 352, 323 भादवि और 7 सीएलए एक्ट
अपराध संख्या- 277/2013- 110 सीआरपीसी
अपराध संख्या- 98/2012-  110 सीआरपीसी
विज्ञापन

अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में दर्ज मामले

अपराध संख्या 1071/ 2008-  302 120 बी आईपीसी कोतवाली, आजमगढ़
अपराध संख्या 152/10 - 302 120 बी आईपीसी थाना जीयनपुर, आजमगढ़
अपराध संख्या- 340/ 10 - गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर, आजमगढ़

लखनऊ में दर्ज मामला

अपराध संख्या 536/2005- धारा 365 आईपीसी जीआरपी चारबाग, लखनऊ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें