फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अजीत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, वारदात में उपयोग बाइक है आजमगढ़ के एक व्यक्ति की 

Fri, 08 Jan 2021 03:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे की राजधानी लखनऊ में गैंगवॉर में मारे गए  हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह की हत्या में जो दो बाइक प्रयुक्त हुई थी, उसमें एक आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के निवासी की है। ये छठ महापर्व पर मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार से चोरी हुई थी। लखनऊ से आई सूचना के बाद जहानागंज और चिरैयाकोट पुलिस बाइक मालिक के घर धमक पड़ी। उसे कागजात व एफआईआर की कापी के साथ जहानागंज थाने ले जाकर पूछताछ की। अभी भी बाइक मालिक पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


अजीत हत्याकांड में प्रयुक्त दो बाइकों को लखनऊ पुलिस ने बरामद किया है। इसमें एक ग्लैमर बाइक है। इस पर मऊ जिले का नंबर लगा हुआ है, जो फर्जी है। जांच में बाइक के मालिक के रूप में आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना अंतर्गत मोलनापुर गांव निवासी नरसिंह यादव उर्फ गुड्डू का नाम प्रकाश में आया।

इसके बाद जहानागंज व चिरैयाकोट पुलिस गुरुवार की रात ही नरसिंह यादव के घर छापेमारी करने पहुंच गई। छापेमारी के दौरान नरसिंह यादव घर पर मौजूद नहीं थे, वे किसी के अंतिम संस्कार में गाजीपुर गए हुए थे। रात 12 बजे तक दोनों थानों की पुलिस नरसिंह यादव के घर पर डटी रही।
विज्ञापन

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
रात में नरसिंह यादव जैसे ही घर पहुंचे पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। जानकारी के बाद नरसिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक छठ पर्व के दिन चिरैयाकोट बाजार से चोरी हो गई थी,  जिसकी एफआईआर भी उन्होंने चिरैयाकोट थाने में दर्ज कराई है। 
लखनऊ में अजीत हत्याकांड में बरामद एक बाइक जहानागंज थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति की चिन्हित हुई थी। लखनऊ की सूचना पर संबंधित के घर छापेमारी किया गया था, बाइक मालिक से पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी हुई है, जिसकी एफआईआर भी चिरैयाकोट थाने में दर्ज है। एहतियात के तौर पर बाइक मालिक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है ।
संदीप यादव, इंस्पेक्टर, जहानागंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें