पंचायत चुनाव में 1429 उम्मीदारों में से 86 के सिर जिला पंचायत सदस्य का ताज सजा। रविवार की देर रात तक होती रही वोटों की गिनती में कुछ सीटों पर दिग्गज पिछड़े रहे तो अन्य कई सीटों पर पहले ही बढ़त बनाए रखा।
मतगणना में आधी आबादी का भी वर्चस्व दिखा। 35 महिलाएं जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। हालांकि इनमें से अधिकतर महिलाएं महज रबर स्टैंप बनकर ही काम करेंगी।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत के लिए रात दस बजे 2145 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मीरा यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे प्रमोद यादव सहित अन्य के नाम शामिल हैं। ब्
लाक मुख्यालयों पर विजेता प्रत्याशी रात के बाद जीत प्रमाणपत्र लेने के लिए सुबह कलेक्ट्रेट पहुंच गए। एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी ने जिला पंचायत सदस्य के विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।
रविवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना रात करीब तीन बजे तक होती रही। सोमवार सुबह घोषित परिणाम में अजमतगढ़ : की महुला जिला पंचायत सीट से शिवचरन ने सूर्यनाथ को 1785 वोटों से शिकस्त दी।
छपरा सुल्तानपुर से विद्यावती ने रीना को 6586 मतों से, सरायसागर मालटारी से राजेश कुमार ने महफूज रहमान को 7450 और बेरमा से सहबाज ने दुर्गा प्रसाद यादव को 266 मतों से हराया।
हरैया : हाजीपुर जिपं सीट पर सूर्यभान ने रामदरस को 955, आराजी देवारा करखिया से शिवसागर ने रामप्रसाद को 1548 और हरैया सीट पर सुशीला ने रेनू को 681 मत से हराया। चांदपट्टी में सायरोबानों ने ज्योति पासवान को 1514 मतों से,
बिलरियागंज : मधनापार सीट से इसरार ने इंद्रमती को 136 वोटों से, भगतपुर से चंद्रकला ने उषा को 384 से, पटवध कौतुक में अर्जुन ने मटरु लाल को 1888 और जयराजपुर से श्यामलाल ने मनीष राय सूरज को 1866 मतों से शिकस्त दी। जोलहापुर सीट पर शिवनरायन ने रामसकल को 460 वोटों से,
महराजगंज : अराजी अमानी सीट पर जीतबहादुर ने शीला यादव को 3810 से, कप्तानगंज से सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अमरजीत यादव को 519 मतों से पराजित किया। परशुराम से चिंता देवी ने रेनू को 4045 मतों से, रूद्रपुर में मुसाफिर ने नरसिंह को 1825 वोटों से,
कोयलसा : ऊसुरकुढ़वा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मीरा यादव ने राधेश्याम को 3984 वोटों शिकस्त दी। भीलमपुर छपरा से ललित कुमार ने रामविनय को 983 मतों से, गौरा हरदों से राजेंद्र सिंह ने दिलराज को 864 मतों से और टहर किशुनदेवपुर से सोनमती ने हौसिला देवी को 222 मतों से परास्त किया।
अतरौलिया : नंदना सीट से अमरावती पांडेय ने अमरावती यादव को 27 वोटों से, तेजापुर से तिरथा देवी ने उषा को 1556 मतों से, बढय़ा से चंद्रजीत यादव ने अखंड प्रताप सिंह को 2798 मतों से शिकस्त दी।
अहरौला : लेदौरा सीट पर लाली ने अंजू को 3271 वोटों से, भेदौरा से रामचंद्र ने जवाहिर गौतम को 2838 वोट से, अहरौला से त्रिलोकी नाथ ने अनिल को 3991 और समशाबाद सीट से दुर्बली ने कैलाश को 400 मतों से चुनाव अपने पक्ष में किया।
फूलपुर : फूलपुर से मोहम्मद अनवर ने विजय बहादुर को 253 मतों से, राजापुर सीट से आशा ने फूलपत्ती को 7128 मतों से, पल्थी से सीमा राजभर ने पुष्पा देवी को 54 वोट से और कनेरी से राकेश ने विभूति सरोज को 1966 मतों से पराजित कर जीत का सेहरा पहना।
मिर्जापुर : मंजीरपट्टी से विश्वास ने शशिकांत को 6578 मतों से, मुडय़िार से अबू बकर ने सुभाष को 1480 वोटों से, राजापुर सिकरौर से शिवकुमार ने रहमान को 352 मतों से और जगदीशपुर से चंदा यादव ने जुबेरिया बानों को 1820 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
तहबरपुर : बड़सरा खालसा से शिवमूरत यादव ने त्रिवेणी को 1315 मतों से, ददरा भगवानपुर से रामाशीष ने शिवराम निषाद को 4062 वोटों से, मधसिया से त्रिभुवन ने कौशिल्या देवी को 355 मतों से हराकर विज हासिल की।
पल्हनी : हाफिजपुर सीट से प्रमोद यादव ने रामचंदर को 8592 वोटों से हराया। कोलबाजबहादुर से राजाराम ने ज्ञानमती को 218 मत से, जाफरपुर से शिमला ने मीला को 12097 से और हैदाराबाद से किशोर कुमार ने रिशु यादव को 555 मत से हराया।
रानी की सराय : सेठवल सीट से प्रकाश ने अमरजीत यादव को 237, फरिहां से रामाज्ञा ने गुलाबचंद को 1625 मत से, कोटिला से रागनी ने रश्मि सरोज को 3776 मत से, गंभीरवन से सतेंद्र चौहान ने कविता को 4205 मत से पराजित किया।
मुहम्मदपुर : आंवक सीट से तेज बहादुर यादव ने आसिफ को 4210 से, नंदांव से बांकेलाल ने अताउल्लाह को 147 से, रानीपुर रजमों में मीना सरोज ने शशिकांत सरोज को 1161 मत से, मंगरावां रायपुर से मुहम्मद हासिम ने ज्योति विश्वकर्मा को 912 मत से शिकस्त दी।
मार्टीनगंज : रंगडीह में महेंद्र कुमार ने अबू आसिम को 141 मत से, भादों सीट से रेनू यादव ने सरोज को 1501 वोट से, महुजा नेवादा से रामसहाय राजभर ने अशोक राजभर को 5606 और सुरहन से रेनू यादव ने श्यामली राजभर को 1365 मत से हराकर सीट पर कब्जा जमाया।
ठेकमा : गोमाडीह से संजय ने रामनरायन को 238 मत से, ठेकमा से संध्या ने भगिया को 6590 मत से, सरायमोहन से जसवंत ने राजेंद्र को 1439 और बरदह से दुखना ने अंजली को 1170 मत से हराया।
पल्हना : धरनीपुर रानीपुर से रीना सिंह ने माया को 1728 मत से, लहुआं कला से किरन ने मूर्ति को 145 मत से हराकर विजय हासिल की।
तरवां : रासेपुर सीट से रामकुंवर यादव ने रमेश राम को 2195 मत से, ऊंचहुवां में अतवारू ने हरदेव को 1020 मत से, तरवां में अखिलेश मिश्रा ने मटरू सिंह को 978 वोट से, मेहनाजपुर से जितेंद्र उर्फ सरोज यादव ने अशोक सिंह को 1097 मत से हराया।
मेंहनगर : कंहरिया सीट से राजेश कुमार सिंह ने सत्यानंद को 862 मत से, बछवल से लालसा ने नरेंद्र को 1896 वोट से, गौरा से बेचन ने शिवधारी को 521 और गोपालपुर से हरि ने हरेंद्र को 1501 मत हासिल कर पराजित किया।
जहानागंज : बरहतिर जगदीशपुर से फूलमती ने संध्या सिंह को 3278 मत से, मित्तूपुर से गीता ने शांति को 451 वोट से, धरवारा से चंद्रकिरण ने साधना को 98 मत से, जिगरसंडी से राणाप्रताप ने संजय को 3673 मत से पराजित किया।
सठियांव : अमिलो सीट पर सहला अंजुम ने प्रभावती को 4920 मत से, चकसिक्ठी में वीरेंद्र ने गुलाम मुहम्मद को 709 वोट से, बंहौर से मंजूलता ने कवलधारी को 66 वोट से, समेंदा से रेशमी ने सविता को 3235 और गजहड़ा से रामप्रवेश ने सुदर्शन ो 4483 मत से हराकर जीत दर्ज की।
लालगंज : कैथीशंकरपुर से फूलमती ने नीलम को 1253 मत से, देवगांव से अखिलेश ने संतोष को 87 मत से, सिधौना से निशा देवी ने शांति को 3445 और बैरीडीह से लीलावती ने रेहाना को 4629 मत से हराकर जीत हासिल की।
वहीं पवई : मित्तूपुर सीट से ललिता राजबली ने रीमा को 5397 मत से, पवई से सत्येंद्र प्रताप ने दलसिंगार को 1501 मत से, बागबहार से सुनीता ने जाकिया को 1922 मत से और मकसुदिया से कैलाश कुमार गौतम ने बलवंत को 499 मत से हराकर सीट पर कब्जा जमा लिया।