आजमगढ़। मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस मौके पर कन्या सुमंगला योजना की1.50 लाख लाभार्थियों को योजना की रकम भेजी गई। नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारंभ नेहरू हाल के सभागार में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने दीप जलाकर किया। जीजीआईसी आजमगढ़ की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं वंदना की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि का संवागत महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने किया। चिकित्सक डॉ. रश्मि सिंहा, पुलिस उपनिरीक्षक मधु पनिका, टेंगुरपुर की ग्राम प्रधान शशिकला, ग्राम प्रधान कामिनी राय, महिला मंगल दल की सलोनी सिंह, समूह शखी मंजू देवी, प्रधानाध्यापक आयशा खान, उच्च शिक्षा की प्रवक्ता अनुभा श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाठक, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, वन स्टाप सेंटर की सेंटर की प्रबंधक सरिता पाल एवं विधवा पेंशन की लाभार्थी राधिका, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी अनामिका श्रीवास्तव एवं कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी खुशी सिंह को मौके पर सम्मानित किया गया।
संगीता तिवारी ने कहा कि 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमंदराज की प्रधानाचार्य आशा सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, डीपीआरओ लालजी दूबे, युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय आदि मौजूद रहे।
नेहरु हाल में आयोजित कार्यक्रम मिशन शक्ति का शुभरांभ करती प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता तिव?- फोटो : AZAMGARH