फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया उत्तर प्रदेश का 73वां स्थापना दिवस, गूंजा वंदेमातरम

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दिवस पर कलेक्ट्रेट भवन में में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस पर सोमवार को जिले में कार्यक्रम हुए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन आजमगढ़ के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थित में कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिल्पकार, किसान, मजदूर एवं उद्यमी उपस्थित रहे। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एवं समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा वंदे मातरम का गायन कराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत शिल्पियों की कला का एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टाल का जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा अवलोकन किया गया। स्वयं सहायता समूह के स्टाल के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत छूट पर बिक्री की जाएगी। इसी के साथ ही टीकाकरण के मेगा अभियन संबंधी केंद्रों पर एवं समस्त विकास खंडों के संबंधित प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कराए जा रहे वैक्सीनेशन स्थल पर सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में पंजीकृत कलाकारों द्वारा आदर्श निर्वाचन आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। इसी के साथ ही सायं में पुलिस विभाग की बैण्ड टीम द्वारा शहीद कुॅवर सिंह उद्यान, आजमगढ़ में राष्ट्रधुन का वादन किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं डीएवी पीजी कॉलेज के यूजीसी हाल में उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्विद्यालय आजमगढ़ के प्रथम कुलपति प्रो. पीके. शर्मा थे। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद यादव ने की। सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कुलपति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कुलपति ने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव सहिष्णुता और सहयोग की रही है। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ महामंत्री डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश चंद श्रीवास्तव, डॉ. शुचिता श्रीवास्तव व डॉ. संत कुमार यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें