फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को घायल करने के साथ ही पकड़ लिया। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीदारगंज थाना पुलिस बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र में भ्रमण पर थी। रात सवा दस बजे हैदराबाद बाजार में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुष्पनगर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। कुछ ही दूरी पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश गौतम उर्फ करन निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज बताया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वह गैंगेस्टर मेें वांछित था और 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने उसे रात में ही जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें