फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओबी के तहत निर्मित होने वाले शौचालयों की प्रगति खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एलओबी के तहत जिले में एक लाख 19 हजार 688 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। लेकिन, इन शौचालयों के निर्माण की स्थिति काफी चिंताजनक है। सोमवार 18 फरवरी तक मात्र छह हजार शौचालयों का ही निर्माण कराया जा सका है। जबकि एलओबी के तहत शौचालयों के निर्माण की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जनपद के ओडीएफ घोषित होने के बाद बेस लाइन सर्वे से छूटे लोगों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने दोबारा इनका सर्वे कराया। सर्वे के बाद सरकार को भेजी गई सूची में एलओबी के तहत 1,19,688 लाभार्थी शौचालय के लिए चयनित किए गए। शासन से मिले धन को लाभार्थियों में वितरित कर शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया। सरकार ने एलओबी के तहत निर्मित होने वाले शौचालयों के लिए 28 फरवरी की डेटलाइन निर्धारित की। वर्तमान में जिस प्रगति से इसका निर्माण कराया जा रहा है उससे तय है कि तय तिथि तक इसे पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधान और सचिवों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई भी कर रहा है। इसके बाद भी प्रगति संतोषजनक नहीं है। हाल ही में सीडीओ डीएस उपाध्याय ने अजमतगढ़ विकास खंड के तीन सचिवों का वेतन रोकने के साथ एक सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया था। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि समय पर एलओबी शौचालयों के निर्माण के लिए हम काफी मेहनत कर रहे हैं। आफिसों में बैठने की बजाए हमारा पूरा दिन गांवों में गुजर रहा है। उम्मीद है हम जल्द लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें