फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ही दिलाती है तरक्की और शोहरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रहे आजमगढ़ के फ्रैंक इस्लाम का तकिया से लेकर निस्वां स्कूल तक फूलों की वर्षा कर और पूरे रास्ते माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। उधर सेंट जवियर्स में भी बच्चों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सर्व प्रथम फ्रैंक इस्लाम का आगमन सेंट जेवियर्स स्कूल में लगभग पौने तीन बजे हुआ। विद्यालय के बच्चों और प्रधानाचार्य निलेश श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने बारे में बच्चों को बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। फ्रैंक इस्लाम ने संस्थापक प्रशांत चंद्रा, उप प्रधानाचार्य अंजली मिश्रा, तरनी श्रीवास्तव, धीरेंद्र भारद्वाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। जेंट जेवियर्स स्कूल से फ्रैंक इस्लाम का काफिला पहाड़पुर स्थित निस्वां गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए रवाना हुआ। तकिया पहुंचने पर लोगों ने अपनी-अपनी छतों से फूलों की वर्षा की। वही निस्वां कमेटी के पदाधिकारियों और आम जनता ने पूरे रास्ते फूल की माला पहना कर स्वागत किया। निस्वां स्कूल के रास्ते मे खड़ी स्कूल की छात्राओं हाथों में लिए तिरंगे झंडे को लहराकर स्वागत किया। स्कूल के मैनेजर तारिक ख्वाजा, अब्दुल वाहिद, शेख अहमद मसूद, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद आबिद ने फ्रैंक इस्लाम उनके भाई फैजुल इस्लाम का स्वागत बुक भेंट कर किया। इसी प्रकार डा. पीयूष सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने भी बुके भेट कर स्वागत किया। स्कू ल की छात्राओं ने छात्रा शाबरीन के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नातिया पाक छात्रा जन्नत ने पेश किया। फ्रैंक इस्लाम ने अपनी आजमगढ़ में गुजारे समय और किस तरह अमेरिका तक का सफर तय किया बच्चों को खुल कर बताया और कहा शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जो तरक्की और शोहरत दिलाती है। इस अवसर पर डा. अफसर फैजान, मौलाना उमैर सिद्दीक नदवी, रवि कांत त्रिपाठी, जितेंद्र उपाध्याय, डा. अब्दुला, फैजुल इस्लाम की पत्नी शाहिन इस्लाम, कमरुल हलीम समेत बहुत से लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मैकस आजमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें