फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में लूट: जनसेवा केंद्र संचालक को असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटे 20 हजार रुपये और मोबाइल, पीड़ित ने दी तहरीर

Wed, 06 Oct 2021 09:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जनसेवा संचालक गोविंद पुत्र हरि थाना क्षेत्र के डंडवल गांव का निवासी है। थाना क्षेत्र के ही बाजनपुर बाजार में उसका जनसेवा केंद्र है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बाजनपुर गांव में एक जनसेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जनसेवा संचालक गोविंद पुत्र हरि थाना क्षेत्र के डंडवल गांव का निवासी है। थाना क्षेत्र के ही बाजनपुर बाजार में उसका जनसेवा केंद्र है। 

विज्ञापन


प्रतिदिन की भांति वह केंद्र पर बैठकर काम कर रहा था। इसी बीच लगभग साढ़े सात बजे के करीब दो बदमाश जनसेवा केंद्र पर पहुंचते हैं और असलहा निकाल उससे धमकाते हुए उसके पास रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया तो अगल-बगल के अन्य लोग दुकान पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें