फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र निरीक्षण के लिए नियुक्त हुए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकृत किए गए धान क्र य केंद्रों का निरीक्षण किए जाने के लिए अधिकारियों की डियूटी लगाई है।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में लगाए अधिकारियों में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जहानागंज / रानी की सराय में, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर को पल्हनी / मुबारकपुर, उप जिलाधिकारी सगड़ी को बिलरियागंज, मंडी सचिव को महराजगंज / हरैया में, अप जिला सहकारी अधिकारी सगड़ी को अजमतगढ़, जिला प्रबंधक पीसीएफ को अहिरौला, उप जिलाधिकारी बूढनपुर को कोयलसा, अपर जिला सहकारी अधिकारी बूढनपुर को अतरौलिया, उप जिलाधिकारी निजामाबाद को तहबरपुर, अपर जिला सहकारी अधिकारी निजामाबाद को मुहम्मदपुर, उप जिलाधिकारी फूलपुर को फूलपुर, जिला प्रबंधक यूपी एग्रो को पवई, उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज को मार्टिनगंज, उप जिलाधिकारी लालगंज को लालगंज, अपर जिला सहकारी अधिकारी लालगंज को तरवां, बाट माप निरीक्षक लालगंज को ठेकमा, उप जिलाधिकारी मेहनगर को मेहनगर, अपर जिला सहकारी अधिकारी मेहनगर को मेहनगर स्थित स्वीकृत धान केंद्रों के निरीक्षण डियूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन


जनपद में बढ़ाया गया एक धान क्रय केंद्र
आजमगढ़। पूरे प्रदेश के साथ जनपद में एक नवंबर से शुरू हो रही धान की खरीद को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गुरुवार को जिले के धान क्रय केंद्रों में एक का और इजाफा हो गया। जबकि एक क्रय केंद्र के स्थान में परिवर्तन किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि जिले में धान क्रय केंद्रों की संख्या 54 थी लेकिन अब मार्टीनगंज के साथ साधन सहकारी समिति लिमिटेड कुरुथुआ में एक नया केंद्र बनाया गया है। जिसके कारण अब जिले में धान क्रय केंद्रों की संख्या 55 हो गई है। वहीं मेंहनगर विकास खंड के धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति लिमिटेड मानपुर को निरस्त कर पल्हना विकास खंड के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जमुईचक भटौली को केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें