फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रुका ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी।तहसील क्षेत्र में डाला छठ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पोखरों, तालाबों,नदियों के किनारे बेदी बनाकर पूजा-अर्चना की घई। कोरिया पोखरा पर इतनी भीड़ थी खड़े होने तक जगह भी नहीं मिल रही थी। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। छठ मैया की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके सगड़ी विधायक वंदना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद लाल यादव, हरिशंकर यादव मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए थोड़ी देर के लिए आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को रोक दिया गया था। बोझिया, महुलिया, पकवाइनार, मालटारी, रामगढ़, बांसगांव,जमीन मुहम्मदपुर ,गडेरी पट्टी, अजमतगढ़,अंजान शहीद, बागखालिस, बनकट,मनिकाडीह, रजादेपुर, घाघरा,लढिया,अंडाखोर,कोठिया में डाला छठ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें