फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली बिल का 13 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आम उपभोक्ताओं से बिजली विभाग बकाया होने पर लाइन काट देने की कवायद करता है लेकिन सरकारी विभागों के साथ ऐसा नहीं है। यही कारण है कि बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली विभाग का वर्तमान में 13 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार की नोटिस के बाद भी विभाग बकाया जमा नहीं कर रहा है। कई विभागों ने नोटिस के बाद बकाया जाम भी कर दिया है लेकिन अभी चार छह की संख्या में विभागों पर बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग परेशान है और बिजली कनेक्शन काटने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

एक्सईएन वितरण खंड प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक 13 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा पीडब्लूडी पर एक करोड़, महिला अस्पताल पर 40 लाख व सीएचसी पल्हनी पर 30 लाख का बकाया है। सभी बकायेदारों को लगातार नोटिस व बिल उपलब्ध करायी जा रही है। इसके बाद भी उक्त चारों विभाग द्वारा अब तक बकाया नहीं जमा किया गया है। सिंचाई विभाग पर भी 27 लाख का बकाया था, जिसे मंगलवार को जमा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर शक्ति भवन से लगातार दिशा निर्देश जारी हो रहे है। जल्द बकाया न जमा करने पर इन बकायेदार विभागों की भी बत्ती गुल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें