आजमगढ़। शासन के निर्देश पर 25 से 28 फरवरी के बीच प्रत्येक ब्लाकों पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाकों को 40 जोड़ों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले स्तर के बाद शासन की ओर से अब ब्लाक और निकाय स्तर पर सामूहिक विवाह के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी की ओर से प्रत्येक ब्लाक पर 40 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बारे में सभी को आवेदन लेने का निर्देश दे दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि 25 से 28 के बीच स्थानीय जन प्रतिनिधियों से बात कर शादी समारोह की तिथि निर्धारित करनी है। प्रत्येक जोड़ों की शादी के लिए 50 हजार की धनराशि शासन की ओर से मिलेगी। इसमें 35 हजार रुपये खाते में दिए जाएंगे।