फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के कोरोना के संदिग्ध मरीज की हालत गंभीर, एक अन्य को आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

Fri, 27 Mar 2020 06:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की हालत गंभीर है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वह टीबी का पुराना मरीज है। एक अन्य संदिग्ध मरीज को शुक्रवार को भर्ती किया गया। जबकि जौनपुर में घर में क्वारंटीन दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ में बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध मरीज मिले थे। इसमें अहरौला क्षेत्र के पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें पिता 10 दिनों पूर्व नेपाल से लौटा है। उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वह टीबी का पुराना मरीज है।

तीनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा मेंहनगर तहसील क्षेत्र के एक युवक को राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वह दस-बारह दिन पूर्व विदेश से आया था।
विज्ञापन


गाजीपुर में भर्ती छह में से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही तीन नए मरीजों को आईसोलेशन वार्ड भर्ती कराया गया है। तीन मरीजों का सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है।

विज्ञापन

क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर सात पर मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मऊ में इंदारा में एक युवक के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। अन्य बीमारी की वजह से उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे घर में 28 दिनों तक आइसोलेट करने के लिए कहा है।

जौनपुर में कोरोना पॉजिटिव युवक का इलाज चल रहा है। इसके अलावा घर पर क्वारंटीन चार लोगों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो अन्य की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं शासनादेश का अनुपालन नहीं करने पर जौनपुर के मछलीशहर सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने तहरीर में कहा है कि तिलोरा गांव में सात लोग मुंबई से लौट कर आए हैं। उन्हें घर में ही क्वारंटीन करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उनके घर गए तो वे गायब हो गए।

वह पूरे गांव और अन्य स्थानों पर घूम रहे हैं। कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि डाक्टर की सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें