फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों को खुश करने को किया देवालय का अपमान'

Sat, 05 Oct 2013 08:17 AM IST
अमर उजाला, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बरहज में ग्राम्य विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देवालय जाने पर नरेंद्र मोदी का बयान राजनीति से प्रेरित है। देवालय कौन जाता है सभी जानते हैं। उनका अपमान मुसलमानों को खुश करने के लिए किया।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि जो व्यक्ति गद्दी पाने के लिए ऐसा कर सकता है गद्दी पाने के बाद क्या करेगा, इसका अंदाज लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोई टोपी और बुरका पहनने से मुसलमान नहीं हो जाता है। मोदी ने टोपी फेंक दी थी। वह जो कुछ कर रहे हैं गद्दी हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

सपा नेता मोहन सिंह के ब्रह्मभोज में जाते समय आजम खां ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अयोध्या में जो ढांचा ढहाया गया था उसे वह आज भी बाबरी मस्जिद मानते हैं।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के बारे में कांग्रेस नेता ने जिस तरह से बयान दिया, वह ठीक नहीं है। वह गांव के नहीं, देश के प्रधान हैं। प्रधानमंत्री शरीफ आदमी हैं।
विज्ञापन


लालू के सवाल पर कहा कि वह जब संसद में बोलते थे तो देश ही नहीं, दुनिया ने गंभीरता से सुना है। वह सेक्यूलर छवि के नेता हैं। उनके लिए अभी न्याय के कई दरवाजे बाकी हैं। अभी से उन्हें दागी कहना ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें