फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्रिकेट, कबड्डी व एथलेटिक्स में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद के युवाओं को इस बार क्रिकेट, कबड्डी व एथलेटिक्स में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। नवंबर के अंतिम माह में इन प्रतियोगिताओं का जिला स्तर पर आयोजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी हुए निर्देश के तहत औरैया जिले को तीन विधाओं को शामिल किया गया है। अलग-अलग आयु वर्ग के युवाओं को मौका दिया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में दी जाएगी। शासन की मंशा है कि खेलकूद में अव्वल रहने वाले युवाओं को चिह्नित किया जा सका।
इसके लिए युवाओं का चिह्नीकरण करने की भी कवायद की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कि्रकेट, कबड्डी व एथलेटिक्स में प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मैदान व इच्छुक खिलाड़ियों का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें