औरैया। जिले में युवा उत्सव का आयोजन सात अक्तूबर को श्री कृष्ण सरोज महाविद्यालय ककोर में होगा। इसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी ने इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए युवा महोत्सव में आमंत्रित किया जाना है। कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। जनपद के विजयी कलाकार मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2021 है। इच्छुक कलाकार खंड विकास अधिकारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों से संपर्क कर या सीधे विकास भवन कक्ष संख्या 51 पर अपना नाम, पता, उम्र एवं विधा का स्पष्ट रूप से उल्लेख कर पंजीकरण करा सकते हैं।