फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के चलते तालाब खाली कराने का काम शुरू

विज्ञापन
जेसीबी से तालाब की सफाई करता पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर आर्य नगर में लंबे समय से नाले के गंदे पानी भरने से हो रही परेशानी को लेकर पालिका प्रशासन अनदेखी कर रहा था। 29 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में पालिका प्रशासन ने सालों से लबालब भरे तालाब को खाली कराने का काम शुरू कराया। इससे मोहल्ले के लोगों की जलभराव की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नरायनपुर आर्य नगर में पिछले एक साल से गली में रहने वाले कई परिवारों को जलभराव और दूषित पानी की समस्या उठानी पड़ रही थी। जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से नाली-नाले का गंदा मलयुक्त प्रदूषित पानी गली में घरों के बाहर भर रहता था। इससे हमेशा बीमारियां फैलने का डर लगा रहता था।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि तालाब को खाली कराया जा रहा था। जिससे मोहल्ले में होने वाले जल भराव को तालाब की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इससे लोगों की जल भराव की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकेगी।

29 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें