फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में जलभराव से लार्वा का खतरा, अफसर अनजान

विज्ञापन
जिला पूर्ति कार्यालय के पास भरा पानी और काई। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सरकारी कार्यालयों के परिसर व आसपास जलभराव और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीच पुराने कलक्ट्रेट परिसर में जिला पूर्ति कार्यालय है। इसके पास कांशीराम कालोनी है। जिसमें सैकड़ों की आबादी रहती है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी का कार्यालय भी है। इन दोनों सरकारी कार्यालयों के पास महीनों से जलभराव है। गंदगी और जलभराव के कारण कालोनी में कई घरों में लोग बीमार हैं और संक्रमण फैलने की आशंका है।
बुधवार देर शाम नगर पालिका ने पानी निकलवाने की व्यवस्था शुरू की। वहीं सदर ब्लॉक के सामने पशु चिकित्सालय है। चिकित्सालय परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इसमें लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। डेंगू के खतरे को देखकर लोगों ने सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रोस्टर बनाकर वार्डों में फॉगिंग और डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है। कांशीराम कालोनी की नालियों की सफाई कराई गई थी। यदि वहां जलभराव है, तो उसे भी साफ कराया जाएगा। पालिका जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। - बलवीर सिंह, पालिका ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें