फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरीपुर और बहादुरपुर में 56 ग्रामीण मिले बीमार

विज्ञापन
सुंदरीपुर गांव में मरीजों का उपचार करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गांवों में बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। बुधवार को सुंदरीपुर और बहादुरपुर में कई लोगों के बीमार होने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें वहां गईं। गांवों में 56 लोग बीमार मिले। उनकी जांच कर दवाइयां दी गईं हैं।
विज्ञापन

सुंदरीपुर और बहादुरपुर में वायरल बुखार से पीड़ित लोगों में कोरोना का डर होने और संक्रमण की आशंका को देखते हुए उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। बुधवार को सुंदरीपुर और बहादुरपुर में अयाना स्वास्थ्य केंद्र से टीम गांवों में पहुंची। टीमों ने दोनों गांवों में कुल 56 मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस दौरान सभी मरीजों को कोरोना की जांच भी की गई। जिसमें 31 मरीजों की आरटीपीसीआर से जांच के लिए सैंपल लिए गए। जबकि अन्य की एंटीजन से जांच की गई। सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य टीम में डॉ. अतेंद्र, डॉ. पंकज बाबू आदि मौजूद रहे।
36 केंद्रों पर 4253 ने लगवाई डोज
औरैया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को सेंटरों की संख्या घटाकर 36 की गई। इनमें 4253 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। अब जिले में टीकाकरण कराने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या पांच लाख 76 हजार 294 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण का अब एक मात्र सक्रिय केस है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को कुल 1674 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें