फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटा चावल लदा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर छैहरी बंबा के पास चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को चोट आई है। सड़क पर चावल से भरे बोरे गिरने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक और बोरों को सड़क से हटवाया। तब करीब दो घंटे बाद आवागमन व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

बिहार से चावल लादकर हरियाणा जा रहा ट्रक शनिवार दोपहर दो बजे बेला थाना क्षेत्र के छैहरी पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में किशनी मैनपुरी निवासी चालक बालेश्वर घायल हो गया। जबकि किशनी निवासी क्लीनर बब्लू सुरक्षित बच गया। इधर ट्रक के पलटने और चावल के बोरे सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
बिधूना और बेला से आने वाले वाहनों को करीब दो घंटे तक वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने चालक को अस्पताल भेज पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व बोरे को सड़क से हटवा कर रास्ता साफ कराया। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें