फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के करण स्पेशल ऊंचाहार और महानंदा भी रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे को देखते हुए पहली दिसंबर से जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर रुकने वाली दो और ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा रेल प्रशासन ने की है। इससे पहले रेल प्रशासन स्थानीय यात्रियों की लाइफलाइन कही जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी पहले ही रद्द कर चुकी है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा के अनुसार कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा की है। निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 05483 अप स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से पहली दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। जबकि 05484 डाउन स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 3 दिसंबर 2021 से 2 मार्च 2022 तक निरस्त रहेगी। वहीं फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली 04218 डाउन चंडीगढ़ प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक एवं 04217 अप स्पेशल ऊंचाहार एक्सप्रेस 2 दिसम्बर 2021 से 1 मार्च 2022 तक निरस्त रहेगी।
यहां बता दें कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगामी 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त किए जाने की घोषणा पहले ही रेल प्रशासन कर चुका है। कोहरे के कारण तीन जोड़ी ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा से जिले के यात्रियों में मायूसी है। घोषित निरस्त ट्रेनों के स्थान पर दूसरी स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की घोषणा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें