औरैया। करवाचौथ की तैयारी को लेकर बाजार सज गए हैं। महिलाओं ने भी चलनी, करवा, सौंदर्य प्रसाधन व साड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।
साड़ी, सूट, कपड़ा, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक का सामान की खरीदारी होने लगी है। स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो रही है तो महिलाओं ने दुकानों पर जाकर साड़ियों से लेकर सूट की खरीददारी शुरू कर दी है। बाजार सजकर पूरी तरह तैयार है। जिले के व्यापारियों का मानना है कि इस बार करवाचौथ पर अच्छा कारोबार होगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। महिलाएं चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर मिठाई का कारोबार भी अच्छा रहने की उम्मीद है। कोरोना काल में पिछले दो साल से मिठाई, ज्वैलरी आदि का कारोबार ठंडा रहा।