फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना परमिट फर्राटा भर रही ट्रैवल्स बस को यातायात पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रही एक ट्रैवल्स बस सहित चालक व परिचालक को यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर अनंतराम टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। बस को सीज करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
रोडवेज डिपो की ओर से 87 डग्गामार स्लीपर बसों की दी गई सूची के तहत यातायात पुलिस ने वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर अनंतराम टोल प्लाजा पर यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक ट्रैवल्स बस के चालक से कागजात तलब किए। परमिट के कागज न दिखा पाने पर बस को अजीतमल कोतवाली ले जाया गया। जबकि बस में सवार 25 के करीब सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन

बस चालक गौरीशंकर पुजारी निवासी लखेपुरा थाना कंचनपुर, धौलपुर व परिचालक मुकेश त्यागी निवासी बड़ा गांव थाना मनिया धौलपुर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बस बिना परमिट के सवारियों को ले जा रही थी। जिले के मुख्य मार्गों पर संचालित डग्गामार स्लीपर बसों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सीज, जुर्माना के साथ ही चालक-परिचालक व मालिक कार्रवाई के दायरे में होंगे।
विज्ञापन


महिला ने पति के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के चवारपुर निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति ब्रजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ममता देवी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति ब्रजेश आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है। विरोध करने पर बेरहमी से पीटता है। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें