फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग अब किसी भी दल का पिछलग्गू बनकर नहीं रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता के आवास पर बुधवार को पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब व्यापारी वर्ग किसी भी दल का पिछलग्गू बनकर नहीं रहेगा। आगामी चुनाव में व्यापारी वर्ग भी उतरेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता के महावीरगंज स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि सभी दल अभी तक व्यापारियों का उपयोग करते आ रहे हैं। इसके बाद भी व्यापारियों को उनका हक नहीं मिल रहा है। सरकारों ने व्यापारियों का शोषण किया है। लेकिन अब यह नहीं चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में व्यापारियों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। कहा कि विभिन्न दलों द्वारा व्यापारियों का लाभ उठाने के बाद उनके हितों की अनदेखी की गई। 12 सितंबर को लखनऊ में बैठक होगी। जिसमें देश भर का व्यापारी एकत्र होगा। उसी दौरान विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने हक की लड़ाई के लिए पीछे नहीं हटेगा।
उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा ने कहा कि व्यापारी वर्ग विभिन्न दलों का सहयोग करता चला आ रहा है, लेकिन चुनाव के बाद सरकारों ने व्यापारियों के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया है। जिससे व्यापारियों में भारी हताशा है। वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, जिला महामंत्री युवा विनोद यादव, जिलाध्यक्ष युवा नीरज पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व युवा नगर अध्यक्ष उमेश विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें