औरैया। ककोर स्थित एसपी कार्यालय सभागार में व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें एसपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनंी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। व्यापारियों ने बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
व्यापारियों ने अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैंड को बंद कराने की मांग की। साथ ही नो इंट्री को लेकर भी चर्चा की। पिछले दिनों हाईवे स्थित गुरदयाल प्रसाद अजय कुमार की पेंट् की दुकान पर हुई चोरी की घटना का अभी तक खुलासा न होने पर आक्रोश जताया। साथ ही इसके जल्द खुलासे की मांग की। एसपी ने व्यापारियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।