फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोटा बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसिक, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया/अजीतमल।
कोटा बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसिक पानी के बाद से यमुना का जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार शाम सात बजे तक यमुना नदी के पैमाने पर पानी का स्तर 101.90 मीटर पर रहा। वहीं यमुना नदी में पानी बढ़ने को लेकर केंद्रीय जल आयोग ने निगरानी शुरू की है। यमुना किनारे स्थित गांवों में अलर्ट जारी कर चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क किया गया है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोटा बैराज से तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। इसको लेकर जिले के यमुना किनारे स्थित गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। गांधी सागर बांध के जलसंग्रहण क्षेत्र में वर्षा होने के कारण बांध से 17 सितंबर को रात 10:30 बजे 273819 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

छोड़े गए पानी के कारण कोटा बैराज से 70 हजार क्यूसिक पानी 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे एवं शाम 7:15 बजे एक लाख 70 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इससे इटावा और औरैया जिले की सीमा से निकली चंबल समेत यमुना नदी का जल स्तर 20 सितंबर की रात बढ़ना शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अजीतमल संध्या शर्मा ने बताया कि कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें