फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर लगने से ट्रेन का शीशा टूटा, दो महिलाएं जख्मी

विज्ञापन
पत्थर लगने के बाद टूटा गोमती एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस (12420 डाउन) के एक कोच की खिड़की में पत्थर आकर लगा। इससे शीशा टूटा गया और पत्थर व कांच लगने से पास में बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं। इससे पांच मिनट तक अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे गोमती एक्सप्रेस जैसे ही पाता रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, डी-1 कोच की एक खिड़की के शीशे पर एक पत्थर आकर लगा। शीशे के पास बैठी दो महिलाएं सावित्री देवी और मुन्नी देवी घायल हो गईं। ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पाता रेलवे स्टेशन पर अचानक चेन पुलिंग हुई और ट्रेन रुक गई। पहले पत्थर लगने और फिर चेन पुलिंग होने से यात्री भयभीत हो गए।
पांच मिनट बाद ही ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। यात्रियों ने किसी अराजकतत्व द्वारा पथराव किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि आरपीएफ ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। सूचना अवश्य मिली थी, इस पर गार्ड से पूछताछ की गई थी। रेलवे कर्मी ट्रैक पर पड़े पत्थर के उछलकर शीशे से टकराने से घटना होना मान रहे हैं। पांच मिनट चेन पुलिंग के कारण ट्रेन पाता रेलवे स्टेशन के पास खड़ी हुई थी।

शीशा और पत्थर लगने से लगी चोट दिखाती महिला यात्री। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें