फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने कानपुर के सिपाही को रौंदा, मौत

Tue, 26 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात दिबियापुर के नहर पुल के दक्षिणी किनारे पर एक  अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कानपुर क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात सिपाही के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार  सुबह लोगों ने दिबियापुर में नहर पुल के दक्षिणी किनारे पर औरैया कन्नौज मार्ग पर एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। वाहनों के आवागमन से शव बुरी तरह कुचल गया था। सिपाही के जेब में रखे कागजात के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

रामनारायण पुत्र बनवारी लाल पुष्कर निवासी रतनपुर गढ़िया ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने भाई रामशरण पुष्कर के रूप में की। बाद में सिपाही के पुत्र शैलेश कुमार ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शैलेश के अनुसार उनके पिता क्राइम ब्रांच कानपुर में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात थे। 1 माह पूर्व बहन की शादी के लिए अवकाश पर आए थे। 24 मई को वह किसी कार्य से दिबियापुर आए थे।

आज यह हादसा हो गया। सिपाही का कुछ दिन पूर्व ही माती मुख्यालय से कानपुर के लिए तबादला हुआ था।  परिजनों का अनुमान है कि सिपाही की ससुराल सहायल थाना क्षेत्र कें गांव दीपपुर जड़कडू में थी।

जाते समय रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पांच संतानों में चार पुत्रियां एवं एक पुत्र है। दूसरी पुत्री की शादी  19 मई को हुई थी।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें