सोमवार को सीबीएसई के 12 वीं के घोषित नतीजों में गेल डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराया। ओवरआल टापर वाणिज्य वर्ग में 95.6 फीसदी अंक पाकर गेल डीएवी का सत्यम बना जबकि विज्ञान वर्ग में केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के संदीप दुबे ने 95 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया।
कला वर्ग में खुशबू ने 82 फीसद अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ एवं तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने भी टाप टेन में जगह बनाई।
गेल डीएवी के प्रधानाचार्य आनंद स्वरुप सारस्वत के अनुसार वाणिज्य वर्ग में सत्यम ने 95.6 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया।
निशा यादव एवं सौम्या अग्रवाल ने 95 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान, आदित्य गुप्ता ने 93.2 फीसदी अंक पाकर तीसरा, पारुल गुप्ता ने 89 फीसदी अंक पाकर चौथा एवं पायल वत्स ने 88 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में पांचवा स्थान हासिल किया।
वाणिज्य वर्ग में सभी 20 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। डीएवी के विज्ञान वर्ग में निष्प्रह सारस्वत ने 93.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान पाया।
विवेक कुमार सिंह (93.6) दूसरा, प्रिंसी पोरवाल (93) ने तीसरा, शुभम यादव (92.8) चौथा एवं सौम्या दुबे (92.4) ने पांचवां स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजगुरु सिंह के अनुसार विज्ञान वर्ग में संदीप दुबे (95), मोहित दुबे (89.6), निरुपमा द्विवेदी (88) ने पहले तीन स्थान पर रहे। जबकि कला वर्ग में खुशबू (82), शोभना यादव (75.6), इंद्रभान (75) पहले तीन स्थान पर रहे हैं।
तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी के अनुसार विज्ञान वर्ग में 24 व वाणिज्य वर्ग में कुल 15 बच्चों को सफलता मिली। विज्ञान वर्ग में दीपक कुमार (92.8), मोहम्मद आमिर (89.8) एवं विनीता राठौर (88.6) अंक पाकर पहले तीन स्थान पर वाणिज्य वर्ग में शिवा तिवारी 95 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रही।
एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शेमा के अनुसार वाणिज्य वर्ग में ए कार्तित (93.4), करुनेंद्र (92.6), आयुष अग्रवाल (91.6), शिवानी (90.2) पूजा अहिरवार (85.8) कोमल चौहान (85.8) ने पहले पांच स्थानों पर कब्जा जमाया।
जबकि विज्ञान वर्ग में शाश्वती त्रिपाठी (94.0), निखिल पाल (93.6). रितेश कुमार सिंह (92.4), अन मेरिया फ्रांसिस (92.2) एवं विधी श्रीवास्तव (92.2) ने पहले पांच स्थान प्राप्त किए। विद्यालय के फादर राजू ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं।