अयाना। थाना क्षेत्र के बरदौली का अड्डा स्थित ससुराल में आये दामाद का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस से घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी राजीव कुमार (30) की पत्नी दो माह से मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को लेने अयाना थाना के क्षेत्र बरदौली के अड्डा आया था। दोपहर बाद उसका शव मानपुर रोड स्थित एक आम के पेड़ के पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ससुर छुन्ना दोहरे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।