औरैया। दिबियापुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता समेत दो एसडीओ व तीन अवर अभियंता के तबादले को लेकर बुधवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा की ओर से आदेश जारी किए गए।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को जारी हुए आदेशों में दिबियापुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय की अधिशासी अभियंता नेहा सिंह को विद्युत भंडार खंड कानपुर के लिए स्थानातंरित कर दिया। वहीं उनकी जगह पर कानपुर विद्युत भंडार कानपुर से अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह को भेजे जाने का आदेश जारी किया है। एसडीओ अनुराग पांडेय को अलीगढ़ में तैनाती लेने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं एसडीओ ऋषभ सिंह व जेई नरेंद्र कुमार को झांसी में तैनाती लेने का आदेश जारी किया गया है। अवर अभियंता विजय सिंह व एसडीओ उपेंद्र सिंह यादव को फिरोजाबाद के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं अवर अभियंता प्रभु दयाल को अलीगढ़ तैनाती लेने के आदेश जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता बृजमोहन ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड आगरा की ओर से अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी हुए हैं।