फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को ललकारा, वीडियो हो रहा वायरल, हूटर रैली निकालने पर हुई थी कार्रवाई

Wed, 06 Oct 2021 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सपा नेता धर्मेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा जेल से जमानत के बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ हूटर रैली निकालने में सुर्खियों में आए भाग्यनगर चतुर्थ सीट से जिला पंचायत सदस्य व सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को ललकारा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन


दिबियापुर थानाक्षेत्र के गांव ऊमरसाना निवासी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ जिला प्रशासन ने 25  मार्च को जिला बदर की कार्रवाई की थी। पांच जून को धर्मेंद्र की जेल से रिहाई होनी थी। जीत के जश्न में डूबे समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में हूटर रैली निकाली थी।
विज्ञापन

सपा नेता धर्मेंद्र यादव के गिरफ्तार समर्थकों व वाहन - फोटो : अमर उजाला
इस हूटर रैली के बाद वह सुर्खियों में आए और पुलिस की ओर से धर्मेंद्र व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। 23 जुलाई को डीएम की ओर से धर्मेंद्र की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद 11 अगस्त को कुर्की की कार्रवाई की गई थी।

जिला बदर की समयावधि समाप्त होने के बाद धर्मेंद्र का स्वागत भी किया गया था। सोमवार को सपा कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने डीएम को खुला चैलेंज करते हुए कहा कि वह उनको छू तक नहीं सकते हैं। जान से मारना तो दूर की बात है।

सपाइयों के बीच धर्मेंद्र यादव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस बारे में पूछने पर धर्मेद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी का वह सम्मान करते हैं, सत्ता के दबाव में उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इस बारे में एसपी ने बताया इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें