फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से निपटाई जाएंगी जनता की लंबित समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने निझाई मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। मोहल्ले के लोगों ने सालों से व्याप्त पीने की पानी की समस्या बताई और शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम निझाई मोहल्ले में पहुंची। मोहल्ले में वाईके गुप्ता वाली गली में निवास करने वाले लोगों ने टीम को बताया कि मोहल्ले में पीने के पानी की समस्या है। आएदिन कभी गंदा तो कभी पानी न आने की दिक्कत रहती हैं। बताया कि 24 घंटे में मुश्किल से उन्हें 10 मिनट ही पानी मिलता है। यह समस्या आज की नहीं, बल्कि महीनों पुरानी व सालों पुरानी है।
गर्मियों के दिनों में कभी-कभी पानी नसीब नहीं होता है। प्राधिकरण की टीम में मौजूद सदस्यों ने शीघ्र समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। बताया कि संबंधित कोर्ट के माध्यम से अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। मोहल्ले के पूनम पुरवार, प्रेमलता पुरवार, एकता गुप्ता, मुकेश कुमार, सुधीर शुक्ला, अनुराधा गुप्ता आदि ने समस्याएं बताएं। प्राधिकरण की टीम में मौजूद प्रीति सोनी, किरन चौहान, लालता प्रसाद वर्मा, रमनलाल यादव, दीप चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें