बिधूना। अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगाकर गो तस्करी कर रहे कंटेनर मालिक, चालक व एक अन्य युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के किशनी-बिधूना मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास पलटे कंटेनर से पुलिस को 10 गोवंश मृत मिले थे। हादसे के बाद चालक व क्लीनर भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराकर मृत गोवंशों को दफन कराया था।
पुलिस ने ई-चालान एप से मिले नाम के अनुसार मोहम्मद राशिद निवासी कैनेढिया, लखीमपुर खीरी व चालक-क्लीनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि कंटेनर का उपयोग उत्तरप्रदेश व राजस्थान का नंबर लगाकर किया जा रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।