फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 करोड़ के 3849 बकाएदारों पर आरसी की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर बिजली डिवीजन क्षेत्र के बड़े बकायेदारों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 37 करोड़ के 3849 बकायेदारों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन

विभाग ने एक अप्रैल 2021 व उससे पूर्व के 3849 बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इन बकायेदारों पर विभाग का 37 करोड़ 55 लाख रुपये राजस्व बकाया है। वसूली के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें तमाम ऐसे लोग शामिल हैं जो लाइनमैन से लेकर अधिकारियों से अच्छी पकड़ बनाकर वर्षों से बिजली का उपभोग करते चले आ रहे हैं। साठगांठ के खेल में अब शासन और विभाग के उच्चाधिकारियों का दबाव पड़ना शुरू हुआ तो अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है।
बड़े बकायेदारों पर विभाग के उच्चाधिकारियों की सीधी नजर है। आरजी जारी होने के बाद तय समय पर बकाया जमा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
वर्जन
सदर बिजली डिवीजन में 1 अप्रैल 2021 से अब तक के 27 करोड़ रुपये के 2837 व 1 अप्रैल से पहले के 10 करोड़ 55 लाख रुपये के 1012 अन्य बकायेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। जिन्हें आरसी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी बकायेदार अतिशीघ्र बकाया जमा कर दें, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे। - दिनेश कुमार दोहरे अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें