फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण कर परखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत की अस्थायी गोशाला का बुधवार देर शाम सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की देखरेख कर रहे कर्मचारियों से गोवंशों को हरा चारा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बीडीओ बब्बन प्रसाद के साथ सिखरना गोशाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोवंश व उनको दिए जाने वाले चारे व पानी की व्यवस्था देखी। रजिस्टर की जांच की।
एनजीओ द्वारा चारे को स्टोर करके रखा गया था, जिसे देख सीडीओ अनिल सिंह ने एनजीओ की सराहना की। बीडीओ बब्बन प्रसाद मौर्य ने बताया कि पिछले 15 दिन में आसपास के क्षेत्र से लगभग 150 गोवंशों को गोशाला में लाया गया है। अब गोशाला में 430 गोवंश हैं। गुरुवार को गोवंशों की गिनती करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें