औरैया लहरापुर मार्ग पर बारिश से हुए दलदल। संवाद
- फोटो : AURAIYA
कंचौसी(औरैया)। रविवार दोपहर मौसम में आए बदलाव से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कच्चे मार्ग पर दलदल होने से आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं खेतों पर खड़ी ज्वार, मक्का की फसल को नुकसान हुआ है।
बारिश से कंचौसी कस्बे के स्टेशन रोड, ढिकियापुर रोड, किशोरा रोड और लहरापुर-औरैया मार्ग पर सड़क दलदल में तब्दील हो गई। इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश होने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। किसान शिवप्रताप, सुघर सिंह, रामबाबू ,रामप्रकाश, रमाकांत आदि ने बताया बारिश से सरसों की फसल की बुवाई रुक गई है। खेत सूखने तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं मक्का और ज्वार की फसल भी प्रभावित हुई है।